ग्रेजुएट ने लिए सुनहरा मौका, BOI ने निकाली 400 पदों पर भर्ती, 15 मार्च तक भरें फॉर्म, ऐसे होगा चयन, जानें डिटेल 

बैंक ऑफ इंडिया ने बंपर भर्ती निकाली है। 1 मार्च से एप्लीकेशन पोर्टल खुल चुका है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BOI Recruitment 2025

जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए बैंक ऑफ़ इंडिया बेहतरीन अवसर लेकर आया है। बीओआई ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (BOI Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कुल 15  राज्यों में होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 400 है। जनरल के लिए 195, ईडब्ल्यूएस के लिए 32, ओबीसी के लिए 81, एससी के लिए 52 और एसटी के लिए 40 पद रिजर्व किए गए हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्था से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री एक अप्रैल 2021 से लेकर 1 जनवरी 2025 के बीच होनी चाहिए। निर्धारित 1 जनवरी 2025 न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक 100 और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।  चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये स्टाइपेंड प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क

  • पीडबल्यूबीडी- 400 रुपये+जीएसटी
  • एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार- 600 + जीएसटी
  • अन्य उम्मीदवार- 800 रुपये+जीएसटी

आधिकारिक अधिसूचना 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews