बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 779 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता, फीस और चयन प्रक्रिया 

बैंक ऑफ इंडिया ने 700 से अधिक क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। 1 लाख रुपये से अधिक वेतन मिल सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BOI Recruitment

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती (BOI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsreg.ibps.in/boicojun26/ पर जाकर 20 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल कुछ 779 है। एमएमजीएस-II के लिए 677, एमएमजीएस-III के लिए एक 60 और एसएमजीएस-IV के लिए 41 पद खाली हैं। जनरल के लिए 317, ईडब्ल्यूएस के लिए 80, ओबीसी के लिए 205, एसटी के लिए 59 और एससी के लिए 118 पद रिजर्व किए गए हैं। आवेदन करने के लिए एसटी एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन?

क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा CA/CMA-ICWA/CS/CFA जैसे प्रोफेशनल योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। MMGS II के लिए निर्धारित आयु सीमा 25 से लेकर 32 वर्ष है। MMGS III के लिए 28 से 38 वर्ष और SMGS IV के लिए 32 से 45 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में 3-7 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जो पोस्ट पर निर्भर करेगा।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। यदि दोनों चरणों का आयोजन किया जाता है, तो ऑनलाइन परीक्षा का वैटेज 70% और इंटरव्यू का 30% होगा। आवेदन पत्र में दर्ज की जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो कल 125 अंकों की होगी। इसमें इंग्लिश भाषा से संबंधित 25 और प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। इंटरव्यू 100 अंक का होगा।

कितना होगा मासिक वेतन?

  • MMGS II- 64820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये
  • MMGS III- 80,920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये
  • SMGS IV- 1,02,300 रुपये से लेकर 1,20, 940 रुपये
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews