बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने निकाली 600 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी, 25 जनवरी तक भरें फॉर्म

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है। जल्द ही एप्लिकेशन लिंक एक्टिव होगा। इससे पहले योग्यता और पात्रता की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
GMRCL Recruitment 2026

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (BOM Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है। इससे संबंधित शॉर्ट नोटिस भी बैंक ने जारी कर दिया है। डिटेल नोटिफिकेशन भी जल्द उपलब्ध होगा, जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पदों की संख्या कुल 600 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये होगा। PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत निकाली गई है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास क्षेत्रीय भाषा यानी मराठी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए 10वीं/ 12वीं में मराठी एक विषय के रूप में होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। एससी/ एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। वैकेंसी से संबंधित अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सेलेक्शन प्रोसेस की घोषणा अधिसूचना के साथ की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://bankofmaharashtra.bank.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर करियर सेक्शन में जाकर करंट ओपनिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  4. न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें। नाम, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. सारी जानकारी दर्ज करें। हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  7. कन्फर्मेशन पेज को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews