हाई कोर्ट में निकली 4269 पदों पर भर्ती, 18 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तिथि, जानें पात्रता और नियम

UPSC Recruitment

High Court Recruitment : बॉम्बे हाईकोर्ट ने जूनियर क्लर्क, चपरासी और स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3) पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है। महाराष्ट्र के विभिन्न जिला न्यायलयों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 4629 है। आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर यानि आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

पात्रता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की कई है। जूनियर क्लर्क के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास डिग्री होना अनिवार्य होगा। साथ ही क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना भी अनिवार्य होगा। मराठी टायपिंग स्पीड 30 w.p.m और इंग्लिश टायपिंग 40 w.p.m से अधिक होनी चाहिए है। कंप्यूटर प्रवीणता का होना भी जरूरी होगा। चपरासी पद पर 7वीं पास कैंडीडेट्स आवेदम कर सकते हैं। वहीं स्टेनोग्राफर पद पर ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन 7 चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा। जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, मराठी शॉर्टहैंड टेस्ट, इंग्लिश टायपिंग टेस्ट, मराठी टायपिंग टेस्ट, क्लीनिंग एक्टिवनेस टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं । स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 को 38,000 रुपये से लेकर 1,22,800 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। जूनियर क्लर्क के लिए वेतन 19,900-63,200 रुपये प्रतिमाह होगा। वहीं चपरासी पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से लेकर 47,600 रुपये की सैलरी मिलेगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://bombayhighcourt.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और एसबीसी के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews