BPSC 72nd CCE 2026: 1186 पदों पर होगी भर्ती, 31 मई तक करें आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में जारी अधिसूचना में 1230 रिक्तियों की घोषणा की गई थी, जिन्हें संशोधित करके अब 1186 कर दिया गया है।
BPSC

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1100 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाना है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो रही है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर 31 मई 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। बता दें कि पहले आयोग ने 5 मई 2026 को जारी नोटिफिकेशन में 1230 पदों की घोषणा की थी लेकिन 6 मई 2026 को एक आधिकारिक शुद्धि पत्र जारी कर 44 पद घटाने की सूचना दी है। संशोधित आंकड़े के अनुसार अब 72वीं परीक्षा 1186 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा पद राजस्व अधिकारी (RO) के लिए 365 और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 130 पद निर्धारित किए गए हैं।

आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को होने की प्रबल संभावना है। प्रमुख पदों में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP), राजस्व अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अन्य राजपत्रित (Gazetted) पद शामिल हैं। ये नियुक्तियाँ लेवल-7 और लेवल-9 के वेतनमान के अंतर्गत होंगी।

BPSC 72nd CCE Prelims 2026

कुल पद: 1186

​शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है।

  • बाल विकास परियोजना पदाधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री एवं वैकल्पिक विषय (1) गृह विज्ञान (2) मनोविज्ञान (3) समाजशास्त्र (4) श्रम एवं समाज कल्याण इनमें से किसी एक विषय का चयन मुख्य परीक्षा के लिए चयन करना होगा।
  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध संस्थान से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य होगा।
  • अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान अथवा विधि में से एक विषय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है एवं वैकल्पिक विषय (1) मनोविज्ञान (2) विधि में से किसी एक विषय का चयन मुख्य परीक्षा के लिए चयन करना होगा।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 20/ 21/ 22 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 37/40/42 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क: बीपीएससी सीसीई, सीडीपीओ, एफएओ, एसपीओ के लिए 100 रुपये प्रत्येक (अलग-अलग देना होगा) ।बायोमेट्रिक शुल्क 200 रुपये अतिरिक्त (प्रति परीक्षा)। भुगतान केवल ऑनलाइन (Online) स्वीकार किए जाएंगे।

​चयन प्रक्रिया :​ तीन मुख्य चरणों में चयन प्रक्रिया संपन्न होगी।

  • ​प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी और केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी।
  • ​मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें सफल उम्मीदवारों को वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा देनी होगी।
  • ​साक्षात्कार (Interview): मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

BPSC NOTIFICATION

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews