BPSC APO Vacancy 2026: अभियोजन पदाधिकारी के पद पर भर्ती का अंतिम मौका, तुरंत करें अप्लाई

बिहार में एपीओ के पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। चलिए जान लेते हैं इस भर्ती की प्रक्रिया क्या है।
BPSC APO Vacancy 2026

अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से अभियोजन पदाधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। APO तीन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो भी इस पद की नौकरी के लिए परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं। वह अपना आवेदन आज जमा कर सकते हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से दिए जानकारी के मुताबिक 20 मार्च तक आवेदन करने का अंतिम मौका है। उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वह आज ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें उन्हें दोबारा आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

कितने पदों पर भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के जरिए 300 उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है। इसमें अनारक्षित वर्ग के 129 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 29 पद अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के 42, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के 7 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 64 पद, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए चार पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है मापदंड

इन पदों के लिए आवेदन करने वालों उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी है फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैसी है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का जन्म प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों को सामान्य अध्ययन के 100 और विधि के 150 प्रश्नों का जवाब देना होगा। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सिलेक्शन होने के बाद 100 अंकों का इंटरव्यू रखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews