BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग में बंपर पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें आवेदन की तारीख और प्रक्रिया

JOB recruitment

BPSC Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में हेड टीचर और हेड मास्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जारी किए नोटिफिकेशन में आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होने की जानकारी दी गई है। यह प्रक्रिया 2 अप्रैल तक चलेगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखते हैं। वह बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आवेदन की तारीखें

हेड टीचर और हेडमास्टर की भर्ती के लिए आवेदन 11 मार्च से किया जा सकेगा। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2024 है।

कितने पदों पर भर्ती

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक हेड मास्टर के 6061 पद भरे जाने हैं। इसमें जनरल कैटेगरी के 1340, ईडब्ल्यूएस के 576, एससी के 1283 और एसटी के 128 पद रखे गए हैं।

टीचर के कुल 40247 पद भरे जाने हैं। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 8041, अनुसूचित जनजाति के लिए 808, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 4028 और पिछड़ा वर्ग के 7245 पद भरे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www. bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • यहां जाकर भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब सामने दिए गए फॉर्म में सारी जानकारी अच्छी तरह भर दें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद एक प्रिंट अपने पास जरूर रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews