BPSSC: होमगार्ड कंपनी कमांडर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 30 जुलाई तक भर सकते हैं फॉर्म, जानें योग्यता-आयु सीमा समेत सभी डिटेल्स

BPSSC: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा निकाली गई होमगार्ड कंपनी में कमांडर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से 30 जुलाई 2026 तक चलेगी।
sarkari naukari 2026

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर ( गृह विभाग स्पेशल ब्रांच) के 65 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 08/2026) जारी कर दी है। यह भर्ती बिहार गृह रक्षा वाहिनी में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर होम गार्ड टैब के अंतर्गत दिए गए लिंक से अपना पंजीकरण और फॉर्म सबमिशन पूरा कर सकते हैं।

BPSSC Recruitment Details 2026

संस्था का नाम: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग

पद का नाम: होम गार्ड कंपनी कमांडर

​कुल पद: 65

श्रेणीवार पदों का वर्गीकरण

  • अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए 26 पद।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 12 पद।
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 10 पद।
  • पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 7 पद।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 7 पद।
  • पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 2 पद य़
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1 पद निर्धारित है।

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। सामान्य वर्ग की महिलाओं, पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। ​

लंबाई/सीना: पुरुष सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 160 सेंटीमीटर होनी आवश्यक है। सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है। पुरुषों के लिए बिना फुलाए सीना 81 सेंटीमीटर और फुलाकर 86 सेंटीमीटर होना चाहिए (SC/ST के लिए इसमें थोड़ी छूट है)।

​चयन प्रक्रिया : चयन मुख्य रूप से तीन चरणों के आधार पर होगा, जिसमें प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के साथ दस्तावेज सत्यापन शामिल है।

आवेदन शुल्क: सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 6 के तहत वेतन और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।

BPSSC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू की तिथि: 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि की तिथि: 30 जुलाई 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि:बाद में घोषित होगी
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले
  • परिणाम: परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा

Bihar Home Guard Company Commander Bharti Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews