बिहार पुलिस SI परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित, जनवरी में दो चरणों में होगा एग्जाम, 30 दिसंबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती के उम्मीदवारों की एग्जाम की तिथि जारी कर दी गई है। अगर आपने भी आवेदन किया है तो जल्दी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
BPSSC SI Exam Date

बिहार में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 1799 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह परीक्षा नए साल में 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में होगी और अभ्यर्थियों को OMR शीट पर उत्तर देने होंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी और इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रत्येक पाली की अवधि दो घंटे की होगी।

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

BPSSC ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश पत्र (E-Admit Card) 30 दिसंबर 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने साफ किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट रखना अनिवार्य होगा।

डुप्लीकेट एडमिट कार्ड की सुविधा

यदि किसी तकनीकी कारण से कोई अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो आयोग ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी है। ऐसे अभ्यर्थी 9 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पटना के हार्डिंग रोड स्थित BPSSC कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकते हैं। वहां उन्हें अपनी आवेदन रसीद की फोटोकॉपी और एक वैध पहचान पत्र दिखाकर डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को परीक्षा हॉल में ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गौरतलब है कि इन 1799 पदों पर अंतिम चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews