Sarkari Naukari: यहाँ निकली है 246 पदों पर भर्ती, सुपरवाइजर सहित इन पदों पर होगी नियुक्ति, जानें डिटेल्स

APSC Recruitment:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बोर्ड रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO GRSE Recruitment 2022) में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हो चुके हैं। बता दें की बोर्ड रोड ऑर्गनाइजेशन मिनिस्ट्री को डिफेंस के अंतर्गत आने वाली एक संस्था है। नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। कुल वैकेंसी की संख्या 246 है। सुपरवाइजर, ऑपरेटर, हिन्दी टाइपिस्ट, मल्टी सकिल्ड वर्कर समेत कई अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… इस साल जन्माष्टमी पर बन रहे हैं दुर्लभ योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, व्रत रखने से होगा विशेष लाभ

नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन 13 अगस्त 2022 से शुरू हो चुके हैं। अब तक आवेदन के अंतिम तिथि की घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद है की आने वाले कुछ दिनों में भर्ती के जुड़े सारे डिटेल्स सामने आ जाएंगे। ऑपरेटर के पद पर 35, मल्टी सकिल्ड वर्कर (कूक) के पद पर 82, मल्टी सकिल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ) के पद 22, वेल्डर पद पर 24, इलेक्ट्रिशन पद पर 30, हिन्दी टाइपिस्ट पद पर 10, सुपरवाइजर पद पर 29 और Draughtsman पद पर 14 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़े… चुपके से लॉन्च हुआ Poco का सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे आकर्षक फीचर्स, बेहद कम है कीमत, यहाँ जानें डिटेल्स

रिपोर्ट के मुताबिक आवेदन करने उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। वहीं आवेदन करने के 10वीं पास या समकक्ष पास होना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल पर विज़िट करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews