सरकारी नौकरी 2024: सीमा सड़क संगठन ने निकाली 466 पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर तक करें Apply, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया 

बीआरओ ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
BRO Recruitment 2024

BRO Recruitment 2024: सीमा सड़क संगठन (Borders Roads Organisation) ने टर्नर, मशीनिस्ट, ड्राइवर रोड रोलर, सुपरवाइज़र समेत समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार 30 दिसंबर 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सही पते पर भेज सकते हैं। आवेदन करने से पहले अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 466 हैं। जिसमें से ड्राफ्ट्समैन के लिए 16, सुपरवाइज़र के लिए 2, टर्नर के लिए 10, मशीनिस्ट के लिए 1, ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के लिए 417, ड्राइवर रोड रोलर (OG) के लिए 2 और ऑपरेटर उत्खनन मशीनरी के लिए 18 पद खाली हैं।

चयन प्रक्रिया (BRO Vacancy)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट/स्किल टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जो सभी के लिए एक होगा। एग्जाम में जनरल नॉलेज और ट्रेड सब्जेक्ट के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 100 होंगे। हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में परीक्षा होगी। इसकी अवधि 60 से 180 मिनट होगी, जो पोस्ट पर निर्भर करेगी।

कौन कर सकता है आवेदन? (BRO Recruitment Eligibility)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सुपरवाइज़र पद के लिए उम्मीदवारों का किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही 2 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव भी होगा। टर्नर मशीनिस्ट पदों पर आईटीआई होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। ड्राफ्ट्समैन के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 तो कुछ के लिए 27 वर्ष है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews