सरकारी नौकरी 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, BRO ने निकाली 411 पदों पर भर्ती, 24 फरवरी तक करें आवेदन 

बीआरओ ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन फीस 50 रुपये है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
BRO Recruitment 2025

BRO Recruitment 2025: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने एमएसडब्ल्यू कुक, मेसन, लोहार और मेस वेटर पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में बीआरओ ने ऑफिशियल वेबसाइट https://marvels.bro.gov.in/ पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 411 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन 24 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक कुक के लिए 153, मेसन के लिए 172, लोहार के लिए 75 और मेस वेटर के लिए 11 पद रिक्त हैं। इसमें से जनरल के लिए कुल 205, ओबीसी के लिए 96 एससी के लिए 62, एसटी के लिए 29 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 19 पद रिजर्व किए गए हैं। फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडीडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है। एससी, एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन? (Sarkari Naukari 2025)

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फिजिकल टेस्ट और  प्रैक्टिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। निर्धारित आयु सीमा  न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। नियमों के तहत एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन (BRO New Vacancy 2025)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, प्रैक्टिकल/ट्रेड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पेपर एवं पेपर मोड में आयोजित होगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए योग्यता अंक 50% और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी के लिए 40% है।

आधिकारिक अधिसूचना

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews