सरकारी नौकरी: सीमा सड़क संगठन ने निकाली 542 पदों पर भर्ती, 10वीं पास 24 नवंबर तक करें आवेदन 

बीआरओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 10वीं युवाओं के लिए यह मौका साबित हो सकता है। 500 से अधिक पद खाली हैं। आइए जानें कौन, कैसे और कब तक फॉर्म भर सकते हैं?
BRO Recruitment 2025

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने व्हीकल मैकेनिक और एमएसडब्ल्यू पदों पर भर्ती (BRO Recruitment 2025) निकाली है। इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फॉर्म  में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://bro.gov.in/ पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसे सही समय पर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजना होगा। इससे पहले सभी कैंडिडेट्स को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह भी दी जाती है। प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन पत्र भरने की अनुमति होगी। लेटेस्ट फोटोग्राफ का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है, यह केवल एक महीने पुरानी होनी चाहिए। एप्लिकेशन फीस 50 रुपये है। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 है। हालांकि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की संख्या कुल 542 है। जिसमें से व्हीकल मैकेनिक के लिए 324, एमएसडब्ल्यू (पेंटर) के लिए 13 और एमएसडब्ल्यू (डीईएस) के लिए 204 पद खाली हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 27, ओबीसी के लिए 136, एसटी के लिए 38, एससी के लिए 72 और जनरल के लिए 269 पद रिजर्व किए गए हैं। एक्स सर्विसमैन के लिए रिक्त पदों की संख्या 82 है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

व्हीकल मैकेनिक पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से दसवीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही मोटर व्हीकल/डीजल/ हीट इंजन में मैकेनिक का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। एमएसडब्ल्यू पेंटर पद पर आवेदन करने के लिए दसवीं पास होने के साथ-साथ पेंटर सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। एमएसडब्ल्यू (डीईएस) के लिए दसवीं पास होने के साथ-साथ मैकेनिक मोटर/ व्हीकल/ट्रैक्टर का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। व्हीकल मैकेनिक के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और एमएसडब्ल्यू के लिए 25 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, प्रैक्टिकल या ट्रेड टेस्ट, आयु सीमा और अनुभव के साथ मेडिकल स्टैंडर्ड के आधार पर होगा। व्हीकल मैकेनिक पद पर नियुक्ति के बाद  पे बैंड-1 के तहत 5200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये के साथ 1900 ग्रेड पे प्रतिमा मिलेगा। एमएसडब्ल्यू पद के लिए 5200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये के साथ 1800 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews