सीमा सड़क संगठन ने निकाली 899 पदों पर भर्ती, 4 जुलाई तक भरें फॉर्म, जानें फीस और पात्रता 

BRO ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आवेदन पत्र को निर्धारित समय सीमा के भीतर सही पते पर भेजा होगा। 
BEML recruitment 2026

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने विभिन्न पदों पर भर्ती (BRO Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 4 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट https://bro.gov.in/ पर उपलब्ध है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख जम्मू- कश्मीर के कुछ जिलों, हिमाचल प्रदेश के चुनिंदा जिलों , अंडमान व निकोबार और लक्ष्द्वीप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 है। फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या 899 है। ड्राफ्ट्समैन के लिए 42, हिंदी टाइपिस्ट के लिए 10, स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए 300, ऑपरेटर (संचार) के लिए 261, प्रचालक उत्खनन मशीनरी (सामान्य ग्रेड) के लिए 207 और इलेक्ट्रीशियन के लिए 79 वैकेंसी है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही भरकर “कमांडेंट, GREF सेंटर, दिघी कैंप, पुणे 411015” पर भेजना होगा।

इतनी है फीस 

A4 साइज में आवेदन प्रिंट करने की सलाह दी जाती है। इसमें हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, थंब इंप्रेसन इत्यादि जरूर जोड़े। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है। एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जिनकी लिंक नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र के साथ ई-रिसिप्ट की कॉपी जरूर जोड़े।

पात्रता और आयु सीमा 

OEM (OG), ऑपरेटर और  इलेक्ट्रीशियन पदों के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। बाकी पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में सर्टिफिकेट या अनुभव की जरूरत भी पड़ेगी, जो उस पोस्ट पर निर्भर करेगी जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल की छूट और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी। पात्रता संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना करने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।   परीक्षा के लिए सिलेबस नोटिफिकेशन में शामिल किया गया है। ट्रेड टेस्ट GREF सेंटर पर आयोजित किया जाएगा, जिसे क्वालीफाई करने के लिए 40% अंक अनिवार्य होंगे।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews