सहकारी बैंक में नौकरी का मौका, 257 पदों पर निकली भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन, मिलेगा अच्छा वेतन, जानें डिटेल 

बिहार राज्य सहकारी बैंक में 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है। ग्रेजुएट के लिए यह बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी होनी चाहिए। 
bscb recruitment 2025

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने कलर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव या असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार में स्थित विभिन्न जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में होगी। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है, जिसे पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

 बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह (BSCB Recruitment 2025) एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। रिक्त पदों की संख्या कुल 257 है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडबल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। जानकारी के लिए बता दें कि शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम में फीस भरने की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। प्रीलिम्स में चयनित उम्मीदवार ही मेंस एग्जाम में शामिल हो पाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 100 प्रश्न शामिल होंगे, प्रत्येक एक अंक का होगा। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। वहीं मुख्य परीक्षा में कुल 5 सेक्शन शामिल होंगे। कुल अंक 200 होंगे, प्रश्नों की संख्या भी 200 होगी। प्रत्येक क्वेश्चन एक अंक का होगा। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

इतना रहेगा वेतन 

केवल सुपौल सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, औरंगाबाद सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड और मुंगेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियुक्ति के बाद 7200 से लेकर 19300 रुपये तक वेतन मासिक वेतन मिलेगा। बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में नियुक्ति के बाद 24050 रुपये से लेकर 64480 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में नियुक्ति के बाद 11665 रुपये से लेकर 31540 रुपये तक वेतन मिलेगा।  बाकी अन्य बैंकों में नियुक्ति पर 17900 से लेकर 47920 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

कौन भर सकते हैं फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का यूजीसी से मान्यता प्राप्त भारत के किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा उन्हें कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए। डीसीए सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, एमबीसी/डब्ल्यूबीसी/ बीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews