BSEB STET 2024: बिहार एसटीईटी परीक्षा का परिणाम भी घोषित, कट-ऑफ भी जारी, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। दोनों पेपर में 70.25% उम्मीदवार सफल हुए हैं।
BSEB STET result 2024

BSEB STET 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पेपर 1 में 73.77% और पेपर 2 में 64.44% उम्मीदवार पास हुए हैं। दोनों पेपर में 70.25% कैंडीडेट्स सफल हुए हैं।

बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों पर होगी। उम्मीदवार पसिंग सर्टिफिकेट और अंक डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

18 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा रिजल्ट (Bihar Secondary Teacher Eligibility Test)

ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट 18 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा। बता दें कि बीएसईबी एसटीईटी का कट-ऑफ भी जारी हो चुका है। पेपर-1 का आयोजन 18 मई से 29 मई तक हुआ था। पेपर-2 परीक्षा 11 जून से 20 जून तक आयोजित हुई थी।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स (BSEB STET Result) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर “Result” या “Examination” टैब पर जाएं।
  • अब बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2024 पीडीएफ़ के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

कितना है कट-ऑफ? (BSEB STET Cut-Off) 

  • जनरल- 50% (78 अंक)
  • बीसी- 45.5% (68.25 अंक)
  • ओबीसी- 42.5% (63.25%)
  • एससी/एसटी/पीडबल्यूडी- 40% (60)
  • महिला- 40% (60)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews