सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 2 हजार से अधिक पद रिक्त, जल्द करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन

BSF Recruitment 2024

BSF Recruitment 2024: बीमा सुरक्षा बल (Border Security Force Vacancy)  ने कॉन्स्टेबल यानि ट्रेड्समैन पद पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में शॉर्ट नोटिस भी जारी हो चुका है। जिसके मुताबिक अधिसूचना जारी होने के 30 दिन के भीतर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीएसएफ़ के ऑफ़िशियल वेबसाइट पर अधिसूचना 2 जनवरी को पब्लिश हुई थी। भर्ती को लेकर बीएसएफ़ ने अब तक डीटेल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। रिक्त पदों की कुल 2140 है। पुरुषों के लिए 1723 और महिलाओं के लिए 417 पद पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

10वीं पास उम्मीदवार जिनके पास 2 वर्ष का आईटीआई सर्टिफिकेट उपयुक्त ट्रेड में है, वे आवेदन कर सकते हैं। 1 वर्ष आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के योग्य हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

कैंडीडेट्स की चयन प्रक्रिया 6 चरणों में आयोजित होगी। इसमें लिखित परीक्षा, पीएसटी, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट http://rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • फोन नंबर और ईमेल आइडी के जरिए पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट किए गए फॉर्म की हार्ड कॉपी प्रिन्ट आउट करके अपने पास रखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews