सरकारी नौकरी: BSF ने निकाली 1121 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास 23 सितंबर तक भरें फॉर्म 

बीएसएफ़ एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही एप्लीकेशन लिंक एक्टिव करने वाला है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
BSF Recruitment 2025

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और मैकेनिक) पदों पर भर्ती (BSF Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशिय वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी बीएसएफ ने जारी कर दिया है। जिसे पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है। अधिसूचना में पात्रता, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन प्रोसेस और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1121 है। जिसमें से हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के लिए 910 पद खाली हैं। हेड कांस्टेबल (मैकेनिक) के लिए कुल 211 वैकेंसी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

एजुकेशन:- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय में 60% अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। या दसवीं पास होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में 2 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर भी फॉर्म भर सकते हैं।

आयु सीमा:- निर्धारित आयु सीमा 23 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। एससी एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

वेतन और सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया:- सेलेक्शन प्रोसेस में तीन चरण शामिल होंगे। पहला चरण PET और PST का होगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवार ही दूसरे चरण में शामिल हो पाएंगे। फेज-2  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का होगा। हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए डिक्टेशन टेस्ट और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा, जो 50 अंक का होगा। तीसरा और अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन, डिक्टेशन या रीडिंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षा का होगा।

सैलरी:- सातवें वेतनमान के पे लेवल 4 के तहत 25,500 से लेकर 81,100 रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

सीबीटी एग्जाम पैटर्न

परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे।  गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। फिजिक्स से 40, गणित से 20, केमिस्ट्री से 20, इंग्लिश और जनरल नॉलेज से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews