BSF Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, कुल 90 वैकेंसी, जाने डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। BSF Recruitment 2022:- बीएसएफ ग्रुप बी विभाग में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही बीएसएफ़ में उम्मीदवारों की भर्ती शुरू होने वाली है। हाल ही में विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक जूनियर इंजीनियर सब इंस्पेक्टर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 90 है। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट https://bsf.gov.in/Home पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अब तक साइट पर आवेदन शुरू नहीं हुए, उम्मेदवारों को इंतज़ार करना पड़ सकता है। 16 अप्रैल 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावनाएं हैं और उम्मीदवार 30 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Redmi 10A जल्द होगा भारत में लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत, जाने यहाँ

भारत के किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹100 एप्लीकेशन सी का भुगतान करना होगा, तो वहीं एससि/ एसटी और अन्य आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। इंस्पेक्टर के पद पर एक वैकेंसी, जूनियर इंजीनियर के पद पर 32 वैकेंसी और सब इंस्पेक्टर के पद पर 57 वैकेंसी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (minimum)18 साल और अधिकतम (maximum) 30 साल है। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाईट पर विज़िट करते रहें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews