BSFC में नौकरी का मौका, 259 पदों पर निकली भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू, जान लें फीस और पात्रता 

बीएसएफसी ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BSFC Recruitment 2026

बिहार राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर, लोअर ग्रेड क्लर्क, क्वालिटी कंट्रोलर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (BSFC Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर जाकर 24 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

जनरल/बीसी/ईबीसी/EWS पुरुष और महिला उम्मीदवारों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी (महिला और पुरुष) और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये है। आवेदन से पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कितनी है वैकेंसी?

रिक्त पदों की संख्या कुल 259 है। असिस्टेंट मैनेजर के लिए 41, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के लिए 6, लेखपाल  के लिए 11, क्वालिटी कंट्रोलर के लिए 38 और लोअर ग्रेड क्लर्क के लिए 123 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीए/ पीजीडीबीएम की योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। असिस्टेंट सकाउंट्स ऑफिसर के लिए बीकॉम डिग्री के साथ सीए योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर के तौर पर 5 साल का अनुभव रखने वाले बीकॉम होल्डर्स भी फॉर्म भर सकते हैं। अकाउंटेंट पद के लिए उम्मीदवारों का बीकॉम डिग्री के साथ-साथ सीए इंटरमीडिएट पास होना भी अनिवार्य है।

क्वालिटी कंट्रोलर के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा फूड साइंस/फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी/एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग या बायोटेक्नोलॉजी में भी बीई या बीटेक होल्डर भी आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार लोअर ग्रेड क्लर्क पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें कंप्यूटर ऑपरेशन और टाइपिंग का नॉलेज होना चाहिए।

निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 21 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष है।  आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कितना होगा वेतन?

असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर पर पर नियुक्ति के बाद लेवल 6 के तहत वेतन मिलेगा। पे स्केल 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये होगा ग्रेड पे 4600 रुपये होगा। अकाउंटेंट और क्वालिटी कंट्रोलर पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 4 के तहत से वेतन मिलेगा। ग्रेड पे 2,400 रुपये होगा। लोअर ग्रेड क्लर्क पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 2 के तहत वेतन मिलेगा। ग्रेड पे 1900 रुपये होगा।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews