BSNL ने निकाली 100 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया

बीएसएनएल ने जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। जून में एप्लिकेशन पोर्टल एक्टिव होगा। इससे पहले पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BSNL Recruitment 2026

भारत संचार निगम लिमिटेड ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पदों पर भर्ती (BSNL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार 3 जुलाई तक आवेदन कर पाएंगे। 4 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा। संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

योग्य और इच्छुक कैंडीडेट्स ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट  http://bsnl.co.in या http://www.externalexam.bsnl.co.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवदेन शुल्क 2000 रुपये है। एससी/एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपये है। इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है।

रिक्त पदों की संख्या कोई 100 है। वैकेंसी को अलग-अलग सर्कल में विभाजित किया गया है। सबसे अधिक पद कर्नाटक सर्कल में खाली है, कुल 26 पदों पर भर्ती होने वाली है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर केरलम है। मध्य प्रदेश में रिक्त पदों की संख्या 10 है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन के रजिस्ट्रेशन के दौरान सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।

योग्यता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/रेडियो/कंप्यूटर/इलेक्ट्रिकल/ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी या इंस्ट्रूमेंटेशन इनमें से किसी पाठ्यक्रम में इंजीनियरिंगमें ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर साइंस में एमएससी और संबंधित क्षेत्र में एमटेक की योग्यता उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल तक की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसका आयोजन अगस्त 2026 में हो सकता है। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 480 होंगे। प्रश्न पत्र 3 सेक्शन में विभाजित होगा। सेक्शन-2 और 2 में 50-50 इंजीनियरिंग क्षेत्र से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सेक्शन-3  जनरल एबिलिटी टेस्ट से संबंधित होगा, इसमें प्रश्नों की संख्या 20 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। तारीख और वेन्यू की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews