सरकारी नौकरी: BSSC ने निकाली 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 12वीं पास 27 नवंबर तक करें आवेदन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बंपर भर्ती निकाली है। 23 हजार से अधिक पद खाली हैं। युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
AMC Recruitment 2025

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर लेवल पदों पर भर्ती (BSSC Recruitment 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीएसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि  27 नवंबर निर्धारित की गई है। कैंडीडेट्स को वैकेंसी, चयन प्रक्रिया, पात्रता, सिलेबस और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

प्रत्येक उम्मीदवार को 100 रुपये एग्जाम फीस का भुगतान करना होगा। जिसके लिए अंतिम तारीख 25 नवंबर 2025 है। रिक्त पदों की संख्या कुल 23175 है। वैकेंसी में संशोधन भी हो सकता है। पहले 12199 रिक्त पदों की घोषणा की गई थी। लेकिन बाद में 10,976 पदों को बढ़ाया गया है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। स्किल टेस्ट केवल कुछ पदों के लिए आयोजित किया जाएगा।

ऐसे भरें फॉर्म 

  • नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर “बीएसएससी इंटर लेवल वैकेंसी 2025 ” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके सबसे पहले पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसके जरिए लॉग इन करें और आवेदन पत्र को भरना शुरू करें।
  • जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें। फोटो हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका उम्मीदवारी इसे डाउनलोड या प्रिन्ट करजे अपने पास रख सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

किसी भी मान्यता बोर्ड या स्कूल से 12वीं पास उम्मीदवार या समकक्ष योग्यता वाले कैंडिडेट आवेदन पत्र भर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

परीक्षा पैटर्न 

लिखित परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। प्रीलिम्स में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।  अधिकतम अंक 600 होंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे और 15 मिनट का समय मिलेगा। जनरल स्टडीज, जनरल साइंस गणित और मेंटल एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र उपलब्ध होगा।

मुख्य परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 जो जनरल अवेयरनेस और हिंदी भाषा से संबंधित होगा, इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। वहीं पेपर-2 की अवधि भी 2 घंटे 15 मिनट होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 600 होंगे। मेंटल एबिलिटी, लॉजिकल रीजनिंग, जनरल मैथमेटिक्स और साइंस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही पेपर अनिवार्य होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews