युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! BTSC ने 191 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा आपके लिए एक सुनहरा मौका दिया गया है। बता दें कि BTSC द्वारा पंप ऑपरेटर के 191 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। चलिए जानते हैं इसके लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है।
teacher Vacancy2026

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। बता दें कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा पंप ऑपरेटर के 191 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में कुल 191 पद भरे जाएंगे। ऐसे में अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको इस खबर में योग्यता और आवेदन करने की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?

सबसे पहले बता दें कि यह भर्ती दसवीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका होने वाली है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा पंप ऑपरेटर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

दरअसल BTSC की भर्ती के माध्यम से कुल 191 पदों को भरा जाएगा, जिनमें जनरल वर्ग के 77 पद हैं, जबकि ईडब्ल्यूएस के 19 पद, एससी के 31 पद, एसटी के लिए 2 पद और ईबीसी के लिए 33 पद रखे गए हैं। साथ ही बीसी के लिए 23 पद और बीसी महिला वर्ग के लिए 6 पद आरक्षित किए गए हैं।

योग्यता पर नजर डालें

योग्यता पर नजर डालें तो बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थान से मैकेनिक या फिटर ट्रेड का सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। अप्रेंटिस के आधार पर प्राप्त योग्यता मान्य नहीं की जाएगी।

चयन प्रक्रिया पर नजर डालें

चयन प्रक्रिया पर नजर डालें तो बता दें कि चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और अंत में मेडिकल जांच के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन मिलेगा।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

ऐसे में अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए आपको सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको पंप ऑपरेटर 2025 रिक्रूटमेंट का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस जमा करनी होगी। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसे डाउनलोड करना न भूलें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews