BTSC Vacancy 2025 : 1900 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, 5 जनवरी से पहले करें अप्लाई

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने हॉस्टल मैनेजर, डेंटल हाइजीनिस्ट और वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर कुल 1907 वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईए जानते है डिटेल्स
jobs

BTSC Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजीनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर के 1907 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर 5 जनवरी 2026 आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है।सभी पद स्वास्थ्य, लोक निर्माण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों के अंतर्गत हैं।

Bihar Technical Service Commission Recruitment

कुल पद: 1907

पदों का विवरण

  • हॉस्टल मैनेजर के लिए 91 पद
  • डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए 702
  • वर्क इंस्पेक्टर: 1,114 पद

आयुसीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष ।सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला/पुरुष) के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी (महिला/पुरुष) के लिए 42 वर्ष अधिकतम। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है।

  • वर्क इंस्पेक्टर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/समकक्ष संस्थान से कक्षा 10वीं पास ।आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल, सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड में प्रशिक्षण ।
  • डेंटल हाइजीनिस्ट: 12वीं (जीवविज्ञान विषय) पास और डेंटल हाइजीनिस्ट में 2 वर्षीय डिप्लोमा धारक ।बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल में पंजीकृत होना अनिवार्य ।
  • हॉस्टल मैनेजर: बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन या स्नातक स्तर की डिग्री और होटल मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा ।

सैलरी: 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को पदों के अनुसार सेवा दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी।

BTSC: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • पंजीकृत नहीं हैं, तो अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews