NMC में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 27 दिसंबर आखिरी तारीख, जानें जरूरी डिटेल्स

NMC में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 27 दिसंबर आखिरी तारीख, जानें जरूरी डिटेल्स

Nagpur Municipal Corporation Recruitment 2023: नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। नागपुर नगर निगम (NMC) की तरफ से विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmcnagpur.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तारीख 27 दिंसबर 2023 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 350

पदों का विवरण

NMC के द्वारा कुल 350 पदों को भरा जाएगा। जिनमें सहायक अग्निशमन केंद्र अधिकारी के 7 पद, उप अधिकारी के 13 पद, चालक परिचालक के 28 पद, फिटर के 5 पद और फायरमैन रेस्क्यूअर के 297 पद शामिल है।

योग्यता

NMC में उप अधिकारी, सहायक स्टेशन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए स्नातक की डिग्री और चालक-परिचालक, फिटर और फायरमैन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10 वीं की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 900 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

वेतन

NMC में सहायक स्टेशन अधिकारी के पदों पर चयनित उम्मीदावारों को 38,600 से लेकर 1,22,800 रुपए तक वेतन मिलेगा। जबकि उप अधिकारी को 35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए, वहीं चालक परिचालक, फिटर, ड्राइवर को 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपए वेतन मिलेगा। साथ ही फायरमैन रेस्क्यूअर को 19,900 रुपए से लेकर 63,200 रुपए तक वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews