Sarkari Naukri: जूनियर इंस्ट्रक्टर के कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 7 मार्च से करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

JOB recruitment

Junior Instructor Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से जूनियर इंस्ट्रक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। वहीं आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर इसी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

RSSB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर जूनियर इंस्ट्रक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख 7 मार्च 2024 से शुरू होने वाली है। जबकि आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 5 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 697

शैक्षणिक योग्यता

RSSB में जूनियर इंस्ट्रक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

  • न्यूनतम आयु- 21 साल
  • अधिकतम आयु- 40 साल

आवेदन शुल्क

जूनियर इंस्ट्रक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि पिछड़ा, एसटी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी के साथ आवेदन फॉर्म भरते समय हुई गलतियों को सुधारने के लिए 300 रुपए करेक्शन चार्ज निर्धारित किया गया है। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews