PGCIL में फील्ड इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता और जरूरी डिटेल्स

government job 2024

PGCIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की तरफ से फील्ड इंजीनियर के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तारीख 18 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 159

पदों का विवरण

PGCIL की तरफ से जारी भर्ती प्रक्रिया में कुल फील्ड इंजीनियर के कुल 159 पदों को भरा जाएगा। जिसमें फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), फील्ड इंजीनियर (सिविल), फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल), फील्ड सुपरवाइजर (सिविल) के पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

PGCIL की तरफ से चल रही फील्ड इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई, बीटेक, बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। जबकि सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु-पात्रता

PGCIL के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 29 साल निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आवेदन शुल्क

PGCIL में फील्ड इंजीनियर के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फील्ड इंजीनियर के पदों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क और फील्ड सुपरवाइजर के पदों के लिए 300 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews