PGCIL में टेक्नीशियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12 दिसंबर अंतिम तारीख, जानें आयु-पात्रता

sarkari naukari

PGCIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्तवपूर्ण जानकारी है। पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की तरफ से जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (इलेक्ट्रीशियन) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पॉवरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 203

योग्यता

PGCIL में टेक्नीशियन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं की डिग्री के साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु-पात्रता

PGCIL की तरफ से टेक्नीशियन के लिए चल रही भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। वहीं इस भर्ती अभियान के तहत आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान भी है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया

PGCIL में टेक्नीशियन के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के साथ डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा।

आवेदन शुल्क

PGCIL की तरफ से जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटीस, पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान करने के लिए छूट का प्रावधान है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews