NVS Recruitment: नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

AIIMS jobs 2026

NVS Non Teaching Post Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nvs.ntaonline.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

NVS में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन करते समय गलतियों को सुधारने के लिए 2-4 मई की तारीख निर्धारित की गई है।

कुल पद- 1377

पदों का विवरण

  • फीमेल स्टाफ नर्स- 121 पद
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर्स- 5 पद
  • ऑडिट असिस्टेंट- 12 पद
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर्स- 4 पद
  • लीगल असिस्टेंट- 1 पद
  • स्टेनोग्राफर- 23 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर- 2 पद
  • कैटरिंग सुपरवाइजर- 78 पद
  • जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट- 21 पद
  • जूनियर सेक्रेटेरियर असिस्टेंट जेएनवी कैडर- 360 पद
  • इलेक्ट्रीशियन कम प्लम्बर- 128 पद
  • लैब असिस्टेंट- 161 पद
  • मेस हेल्पर- 442 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ- 19 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु-पात्रता

NVS में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अलग-अलग पदों अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु-पात्रता की मांग की गई है। इच्छुक अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आवेदन शुल्क

फीमेल स्टाफ नर्स पद

  • अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा- 1500 रुपए
  • एससी, एसटी और पीएच- 500 रुपए

अन्य पद

  • अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा- 1000 रुपए
  • एससी, एसटी और पीएच- 500 रुपए
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews