SBI में बंपर पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई

SBI

SBI CBO Recruitment: बहुत से युवा बैंक की नौकरी कर बैंकिंग सेक्टर में अच्छा नाम कमाना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है और इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर रखी गई है।

इस भर्ती अभियान के तहत सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 5280 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें देश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

जरूरी तारीख

जो भी युवा एसबीआई में निकले इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें तारीख का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू हो चुकी है जो 12 दिसंबर तक चलेगी।

उम्र सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करते समय उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए शुल्क रखा गया है। इसके अलावा एससी, एसटी और पीएच वर्ग की उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी जाएगी। आवेदन करते समय शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। ये परीक्षा साल 2024 में आयोजित होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग यानी ऑनलाइन टेस्ट रखा जाएगा। इन दोनों चरणों में पास होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का चयन और डॉक्यूमेंटेशन की प्रोसेस होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews