Government Jobs 2021: यहां 972 पदों पर निकली है ​भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, जानें लास्ट डेट

Indian Postal Department

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी (UPPSC Government Jobs 2021) की तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है।। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत पशुपालन विभाग, आयुष, चिकित्सा विभाग और राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाओं के लिए करीब 972 आवेदन मांगे गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: तापमान में परिवर्तन, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इस (UPPSC Recruitment 2021) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 23 नवंबर 2021 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2021 है। यूपीपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन एक तय प्रक्रिया के माध्यम से होगा। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।

UPPSC Recruitment 2021 Details Here

कुल पद-972

  • फार्म प्रबंधक, पशुपालन विभाग- 1 पद
  • माइक्रबॉयोलॉजिस्ट (खाद्य), राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाएं – 6 पद
  • चिकित्साधिकारी (आयुर्वेदिक एवं यूनानी) – 962 पद
  • प्रवक्ता, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – 1 पद
  • रीडर, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – 1 पद
  • प्रवक्ता मोआलेजात, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – 1 पद

योग्यता –

  • फार्म प्रबंधक, पशुपालन विभाग- कृषि में PG या UG के साथ 3 वर्ष का अनुभव।
  • माइक्रबॉयोलॉजिस्ट (खाद्य), राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाएं – माइक्रोबॉयोलॉजी में PG या समकक्ष योग्यता के साथ 3 वर्ष का अनुभव।
  • चिकित्साधिकारी (आयुर्वेदिक एवं यूनानी) – आयुर्वेद या यूनानी में डिग्री और कम से कम 6 माह का अनुभव।
  • प्रवक्ता, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – यूनानी में 5 वर्षीय डिग्री।
  • रीडर, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – यूनानी में 5 वर्षीय डिग्री और 7 वर्ष का अध्यापन अनुभव।
  • प्रवक्ता मोआलेजात, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – यूनानी में 5 वर्षीय डिग्री और 7 वर्ष का अध्यापन

आयु सीमा : इसके लिए 21 से 40 वर्ष के बीच उम्र होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क –  अनारक्षित और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 105 रुपये है। एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 65 रुपये तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी 65 रुपया शुल्क है।

वेतनमान-

  1. फार्म प्रबंधक, पशुपालन विभाग- 1 पद (वेतनमान-15600-39100, सादृश्य ग्रेड वेतन 5400 रुपये सातवां वेतन आयोग मैट्रिक्स लेवल-10)
  2. माइक्रबॉयोलॉजिस्ट (खाद्य), राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाएं – 6 पद (वेतनमान 44900-142400/-, वेतनमान 9300-34800, ग्रेड वेतन 4600)
  3. चिकित्साधिकारी (आयुर्वेदिक एवं यूनानी) – 962 पद (वेतनमान- 15600-39100/- रुपये, ग्रेड वेतन 5400/-)
  4. प्रवक्ता, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – 1 पद (वेतनमान- 56,100- 1,77,500)
  5. रीडर, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – 1 पद ( 10,000-325-15,200) (संशोधन पूर्व)
  6. प्रवक्ता मोआलेजात, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज – 1 पद (वेतनमान- 15600-39100/रुपये, ग्रेड वेतन 5400/- रुपये)

महत्वपूर्ण तिथियां-

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 23-11-2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 20-12-2021
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23-12-2021
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews