उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, CAT 2024 मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव, ऐसे उठायें सुविधा का लाभ, 24 नवंबर को एग्जाम 

आईआईएम कोलकाता ने सीएटी मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार इसके जरिए परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। 
IIM CAT 2024

IIM CAT 2024: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता ने सीएटी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। जो भी उम्मीदवार अपनी तैयारी का आकलन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

मॉक टेस्ट में पिछले वर्षों के कॉमन एडमिशन टेस्ट के प्रश्न पत्रों से चयनित प्रश्न शामिल है। जो परीक्षा में आमतौर पर पूछे जाते हैं। इस जरिए उम्मीदवार परीक्षा इंटरफेस को समझ सकते हैं। प्रश्नों की संख्या प्रकार और पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसा होगा मॉक टेस्ट? (CAT 2024 Mock Test)

सीएटी एग्जाम तीन तीन सेक्शन में बँटा होता है। प्रत्येक सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय दिया जाता है। असल परीक्षा में 40 मिनट के बाद ही अगले सेक्शन में जाने की अनुमति होती है। लेकिन मॉक टेस्ट में 40 मिनट पूरे होने से पहले ही उम्मीदवार अगले सेक्शन में जा सकते हैं।  पीडबल्यूडी और गैर-पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मॉक टेस्ट भी डिजाइन किया गया है।

ऐसे उठायें मॉक टेस्ट का लाभ (Common Admission Test) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मॉक टेस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पीडीएफ पेज खुलेगा। नीचे दिए मॉक टेस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • मॉक टेस्ट शुरू हो जाएगा। इसे समाप्त करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

24 नवंबर को परीक्षा 

24 नवंबर को देशभर के 170 शहरों में 350 से अधिक केंद्रों  पर तीन शिफ्टों में सीएटी परीक्षा का आयोजन होगा। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews