सरकारी नौकरी: CBHFL ने निकाली 212 पदों पर भर्ती, 15 मई तक करें Apply, जानें चयन प्रक्रिया और पात्रता 

सीबीएचएफएल ने 200 पदों पर भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CBHFL Recruitment 2025

सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती (CBHFL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक कैंडीडेट्स 15 मई 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbhfl.com/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले एप्लीकेशन की डेडलाइन 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी। लेकिन इसे आगे बढ़ने का फैसला सीबीएचएफएल ने लिया है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 212 है। असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 15, सीनियर मैनेजर के लिए दो, मैनेजर के लिए 48, असिस्टेंट मैनेजर के लिए दो, जूनियर मैनेजर के लिए 34 और ऑफिसर के लिए एक 111 पद खाली हैं।  फॉर्म भरने से पहले कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और भर्ती से संबंधित अतिरिक्त जानकारी विस्तार में दी गई है। जनरल के लिए 87, ईडब्ल्यूएस के लिए 19, ओबीसी के लिए 53, एससी के लिए 29 पद और एसटी के लिए 14  पद रिजर्व किए गए गए हैं। बैकलॉग के लिए 10 पद खाली हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। 12वीं पास/ग्रेजुएट/बीई/सीए/सीएस/सीएफए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सेल्स मैनेजर और कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के लिए उम्मीदवारों का बारहवीं पास होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 45 वर्ष है। आयु सीमा भी पोस्ट पर निर्भर करती है।

चयन प्रक्रिया

प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान दस्तावेज सत्यापन भी होगा। इस संबंध कॉल लेटर जल्दी जारी किए जाएंगे। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बता दे उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क

  • जनरली, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस-1500 रुपये
  • एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क- 1000 रुपये

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews