8वीं पास के लिए सुनहरा मौका, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 484 पदों पर भर्ती, 9 जनवरी तक करें अप्लाई, जानें डीटेल

bank jobs 2024

CBI Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India Vacancy) ने सफाई कर्मचारी के पद के लिए 400 से पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर बुधवार से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जनवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस ऑनलाइन मोड में होगा, ऑफिशियल लिंक “centralbankofindia.com.in” है।

भोपाल में 24 पद रिक्त, जानें वैकेंसी की संख्या

इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने कुल 484 पदों पर भर्ती निकाली है। भोपाल में कुल 24 पद रिक्त हैं, जिसमें से 12 पोस्ट जनरल के लिए उपलब्ध होंगे। दिल्ली में 21, अहमदाबाद में 76, छत्तीसगढ़ में 14, दिल्ली में 21, राजस्थान में 55, कोलकाता में 2, लखनऊ में 78, मुंबई-पुणे जॉन में 118, पटना में 76 और झारखंड में 20 पद रिक्त हैं।

आयु सीमा, योग्यता और चयन प्रक्रिया

8वीं पास युवा भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के कैंडीडेट्स को छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन IBPS द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट बैंक द्वारा आयोजित) के आधार पर होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

ऐसे करें आवेदन –

आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडीडेट्स को 850 रुपये और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/एक्स सर्विसमैन को 175 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।

  • अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.com.in पर जाएं।
  • अब “Recruitment” बटन पर क्लिक करें।
  • Apply के टैब ओर क्लिक करें। दिशानिर्देश को अच्छे से पढ़ें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से भरें। सारी जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिन्टआउट निकालकर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews