सरकारी नौकरी: CBI में निकली असिस्टेंट प्रोग्रामर पदों पर भर्ती, 28 नवंबर तक करें Apply, 25 रुपये फीस, जानें डिटेल

सीबीआई ने असिस्टेंट प्रोग्रामर के 27 पदों पर भर्ती निकाली है। UPSC ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
cbi recruitment 2024

CBI Recruitment 2024: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने असिस्टेंट प्रोग्रामर पदों पर भर्ती निकली है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  29 नवंबर तक जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 27 है। जिसमें से जनरल के लिए 8, ओबीसी के लिए 9, ईडब्ल्यूएस के लिए चार, एसी के लिए चार और एसटी के लिए दो पद रिजर्व हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Central Bereau Of Investigation Vacany)

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री/मास्टर आफ टेक्नोलॉजी/ बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर विज्ञान/ कंप्यूटर प्रौद्योगिकी में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर एप्लीकेशन में ए लेवल डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी आवेदन कर सकते हैं।  निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल परीक्षा का आयोजन भी होगा।

आवेदन शुल्क (Fees)

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 25 रुपये शुक्ल का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

ऐसे करें आवेदन (Steps to Apply)

सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। अब वैकेंसी सेक्शन में जाकर अस्सिटेंट प्रोगामर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। “Apply Now” के लिंक पर क्लिक करें। दिए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। रजिस्ट्रेशन करें। फिर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें ।आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।   दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें। शुल्क भुगतान करें। फॉर्म को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर आप अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews