CBI Vacancy 2026: 300 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें आवेदन

CBI Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 350 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 3 फरवरी 2026 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 2 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स...
CBI recruitment 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने विभिन्न 350 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से जारी है । अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.bank.in पर जाकर तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

Central Bank Of India Vacancy 2026:

बैंक: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)

पद का नाम: फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर स्केल III और मार्केटिंग ऑफिसर स्केल I

कुल पद: 350

पदों का विवरण:

  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर – III : 50 पद
  • मार्केटिंग ऑफिसर – I : 300 पद

आयु-सीमा:  फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III) के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है। मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I) के लिए आयु सीमा 22 से 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता

  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। CFA, CA या MBA की डिग्री धारकों को वरीयता दी जाएगी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस से फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशंस में सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में कम से कम पांच साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): MBA, PGDBM या बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो साल का अनुभव मांगा गया है।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांगजन)/महिला उम्मीदवारों को 175/- रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। इसके अलावा अन्य कैटेगिरी के अभ्यर्थियों के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।

सैलरी: पदानुसार ₹48,480-₹1,05,380 रुपये प्रति माह तक मिलेगी।

  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III) को 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।
  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I) के लिए वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है। चयनित अधिकारियों को डीए, एचआरए, मेडिकल, एलटीसी और अन्य बैंकिंग भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

लिखित परीक्षा (संभावित): फरवरी/ मार्च 2026 । ऑनलाइन परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित हैं और इसकी अवधि 60 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में 70 प्रश्न उम्मीदवार द्वारा चुने गए पद से संबंधित होंगे, जबकि 30 प्रश्न बैंकिंग ज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से जुड़े होंगे।

इंटरव्यू (संभावित): मार्च/अप्रैल 2026

Central Bank Recruitment: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  • फिर फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल कर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews