CBI Recruitment 2025 : 1000 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 85 हजार तक, 20 फरवरी से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

सेंट्रल बैंक की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 30 नवंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
sarkari jobs

CBI Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सीबीआई ने मेनस्ट्रीम (जनरल बैंकिंग) में क्रेडिट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Central Bank of India Vacancy

कुल पद : 1000

पद का नाम : क्रेडिट ऑफिसर (मेनस्ट्रीम)

पदों का विवरण :

  • सामान्य (जनरल) – 450 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) – 150 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 75 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 270 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 100 पद
  • विकलांग (PwBD) – 40 पद

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 30 नवंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी। यानी, उम्मीदवार का जन्म 30 नवंबर 1994 से पहले और 30 नवंबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55% अंक तय की गई है।

आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए: ₹750 + जीएसटी
,एससी, एसटी, विकलांग और महिला उम्मीदवारों के लिए: ₹150 + जीएसटी

चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार

  • ऑनलाइन परीक्षा – इसमें विषय से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ बैंकिंग ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता और अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न होंगे।
  • साक्षात्कार (इंटरव्यू) – ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

सैलरी : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 48,480 से लेकर 85,920 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा।

CBI Link 

https://www.centralbankofindia.co.in/sites/default/files/01-PGDBF-Notification.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews