CBI Recruitment : 250 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 85 हजार तक, 9 फरवरी से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए कर चुके अभ्यर्थी सेंट्रल बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
jobs

Central Bank Of India Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सीबीआई ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड – 1 के 266 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।इस पोस्ट के लिए सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी. अगर आप इस परीक्षा में पास होते हैं तो आपको फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Central Bank Of India Job

पदों का विवरण

  • अहमदाबाद 123
  • गुवाहाटी 43
  • हैदराबाद 42
  • चेन्नई 58

आयु सीमा: (30 नवंबर 2024 तक) न्यूनतम उम्र 21 साल होनी जरूरी है। मैक्सिमम एज लिमिट 32 साल है।

योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री।
मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सभी उम्मीदवारों के लिए रु. 850/-+जीएसटी लगेगा।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों के लिए रु. 175/-+जीएसटी लगेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू

सैलरी : चयनित उम्मीदवारों को 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 21-01-2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09-02-2025
  • ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि: मार्च 2025
  • इंटरव्यू की संभावित तिथि: बाद में घोषित होगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले सेन्ट्रल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल दर्ज करें।
  • इसके बाद हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews