CBI Recruitment : विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 12 जनवरी से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। अलग अलग पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।
government job 2026

Central Bank of India Recruitment : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 60 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर 12 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

CBI ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर (BC सुपरवाइजर) के पद पर भी भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को संतोषजनक वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा के अधीन 12 महीने की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदन को सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जाएगा।

CBI Recruitment 2024-25

कुल पद: 62

पदों का विवरण

  • डेटा इंजीनियर/स्पेशलिस्ट – 3 पद
  • डेटा साइंटिस्ट – 2 पद
  • डेटा आर्किटेक्ट/क्लाउड आर्किटेक्ट/डिज़ाइनर/मॉडलर – 2 पद
  • एमएल ऑप्स इंजीनियर – 2 पद
  • एआई स्पेशलिस्ट – 2 पद
  • अभियान प्रबंधक (SEM और SMM) – 1 पद
  • एसईओ स्पेशलिस्ट – 1 पद
  • ग्राफिक डिजाइनर और वीडियो एडिटर – 1 पद
  • कंटेंट राइटर (डिजिटल मार्केटिंग) – 1 पद
  • मार्टेक स्पेशलिस्ट – 1 पद
  • नियो सपोर्ट रिक्वायरमेंट (L2) – 6 पद
  • नियो सपोर्ट रिक्वायरमेंट (L1) – 10 पद
  • प्रोडक्ट असिस्टेंट/टेक्निकल असिस्टेंट इंजीनियर – 10 पद
  • डिजिटल पेमेंट्स एप्लिकेशन असिस्टेंट इंजीनियर – 10 पद
  • डेवलपर/डेटा असिस्टेंट इंजीनियर – 10 पद

आयु सीमा: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई।

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया: सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क: 750/- + जीएसटी ।एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: शुल्क से छूट।

चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम 50% और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए 45% अंक लाने होंगे।फाइनल सेलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

CBI BC Job Vancancy

आयु सीमा : युवा उम्मीदवारों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच ।अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों की आयु 64 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री आवश्यक है। कंप्यूटर नॉलेज (एमएस ऑफिस, ईमेल, इंटरनेट आदि) । एमएससी (आईटी)/बीई (आईटी)/एमसीए/एमबीए जैसे तकनीकी योग्यता रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी: सैलरी के साथ भत्ते भी मिलेंगे।

  • फिक्स्ड कंपोनेंट: 12000 रुपये से 15000 रुपये प्रतिमाह
  • वेरिएबल कंपोनेंट: 8000 रुपये से 10000 प्रतिमाह
  • वाहन भत्ता: 3000 रुपये से 4000 प्रतिमाह
  • इंटरनेट और मोबाइल शुल्क: 500 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को तिरुवनंतपुरम में रखा जाएगा।

कहां करना है आवेदन

  • उम्मीदवार को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म भरना होगा।आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स संलग्न करें।
  • पता क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, दूसरी मंजिल,सीएसआई बिल्डिंग, पुलिमूडु, एमजी रोड, त्रिवेंद्रम, केरल – 695001

https://www.centralbankofindia.co.in/sites/default/files/NOTIFICATION%20OF%20ENGAGEMENT%20OF%20SPECIALIST%20OFFICERS%20IN%20IT%20IN%20VARIOUS%20ROLES%20ON%20CONTRACTUAL%20BASIS_1.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews