CBSE CTET 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, 18 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड, नोटिस जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE CTET 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, 18 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड, नोटिस जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE CTET 2023 Admit Card: सीबीएसई सीटीईटी जुलाई सेशन का एडमिट कार्ड 18 अगस्त को जारी होगा। इस बात की घोषणा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीद ऑफिशियल वेबसाइट http://ctet.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा के बारे में

20 अगस्त को ऑफलाइन मोड में केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा। देश के 73 शहरों के 211 केंद्रों पर दो शिफ्टों में एग्जाम आयोजित होंगे। परीक्षा के आधार पर देश के विभिन प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में शिक्ष पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इस बार कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने सीटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। परिणाम की घोषणा सितंबर 2023 में होगी।

परीक्षा केंद्र पर ले जाएं ये चीजें

हॉल टिकट के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ-साथ पासपोर्ट साइज़ फोटो, बॉल पेन और आइडी प्रूफ परीक्षा केंद्र पर ले जाएं। हॉल टिकट में कैंडीडेट के नाम, रोल नंबर, एग्जामिनेशन डेट, टाइम और वेन्यू की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://ctet.nic.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें और लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा, इसे अच्छे से चेक कर डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड करने के बाद प्रिन्ट आउट कॉपी निकाल लें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देश को जरूर पढ़ें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews