जारी हुई CBSE CTET आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड, 5 जनवरी तक दर्ज करें चुनौती, खुल गया ऑब्जेक्शन विंडो

उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। सीबीएसई केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी और ओएमआर आंसर-शीट उपलब्ध हो चुकी है। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड करें और चुनौती दर्ज के लिए कितनी फीस है?
CBSE CTET 2024

CBSE CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर सेशन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ओएमआर आन्सर-शीट और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल चुका है। उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा 1 जनवरी 2025 से लेकर 5 जनवरी 2025 रात 11:59 बजे तक उपलब्ध होगी।

उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। कैंडीडेट्स क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए के फीस जमा कर सकते हैं। भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। हालांकि यदि बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी में कोई गलती देखी जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (CBSE CTET December Answer Key 2024)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उत्तर कुंजी के लिंक क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा। रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • जरूरत पड़ने पर उत्तर कुंजी पर चुनौती भी दर्ज कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आंसर की का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

14 और 15 दिसंबर को हुई थी परीक्षा (CBSE CTET Exam)

सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा का आयोजन 14 और 15 दिसंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में ऑफलाइन मोड में हुआ था। आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जारी थी।  करेक्शन विंडो 21 से 25 अक्टूबर तक खुला था। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 यानि प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए होता है। वहीं पेपर-2  परीक्षा कक्षा 6 से 8 यानी एलिमेंट्री टीचर्स  के लिए आयोजित की जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews