CBSE Recruitment: सीबीएसई ने निकाली ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, 118 पद रिक्त, 12 मार्च से करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी

cbse recruitment 2024

CBSE Recruitment 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) में ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती निकली है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल 118 है। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवारी 11 अप्रैल 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

पात्रता और चयन प्रक्रिया के बारे में

योग्यता और पात्रता को लेकर सीबीएसई ने अब तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑल इंडिया कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत में कहीं भी हो सकती है। बोर्ड ने यह भी कहा है कि विज्ञापित वैकेंसी की संख्या बढ़ और घट सकती है।

डिटेल नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा

उम्मीदवारों को योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क, वेतन, एग्जामिनेशन सिटी और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। डिटेल नोटिफिकेशन www.cbse.nic.in पर जल्द ही जारी होगा। अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहें।

रिक्त पदों की संख्या

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews