
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षा बोर्ड में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती (CBSE Recruitment 2025) निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन 22 दिसंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी से संबंधित नोटिफिकेशन भी सीबीएसई द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह कैंडिडेट को दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 124 है। ग्रुप ए के लिए 37, ग्रुप बी के लिए 36 और ग्रुप सी के लिए 51 पद खाली हैं। अस्सिटेंट सेक्रेट्री, असिस्टेंट प्रोफेसर एंड डायरेक्टर, अकाउंट ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर जूनियर अस्सिटेंट और जूनियर अकाउंटेंट पदों पर होगी। फॉर्म भरने के लिए एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ एस सर्विसमैन/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होग। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडीडेट्स को ग्रुप के लिए 1750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ग्रुप बी और सी के लिए फीस 1050 रुपये है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। अस्सिटेंट सेक्रेट्री, अकाउंट्स ऑफिसर और सुपरीटेंडेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट/ एमबीए डिग्री भी फॉर्म भर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्ट और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। जूनियर अकाउंटेंट ऑफिसर और जूनियर असिस्टेंट ऑफिसर पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। टाइपिंग स्पीड इंग्लिश/हिन्दी में 30 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए।
आयु सीमा
असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्टर, सुपरिटेंडेंट और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। अकाउंट्स ऑफिसर और अस्सिटेंट सेक्रेट्री, के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन टियर-1, टियर-2 परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। टियर-1 ओएमआर बेस्ड होगा। जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 450 होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी। चयनित उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा।

