CCB Scholarship 2024 : इस स्कॉलरशिप की मदद से मेधावी विद्यार्थियाें पर कम होगा पढ़ाई का बोझ, जानें अंतिम तिथि

Scholarship

CCB Scholarship 2024 : यह स्कॉरशिप प्रोग्राम भारत में कंबाइंड काउंसलिंग बोर्ड द्वारा पेश किया जाने वाला एक अवसर है। यह एक योग्यता-आधारित छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य सीसीबी-संबद्ध कॉलेजों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

योग्यता

छात्रवृत्ति के इच्छुक आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है। जो उम्मीदवार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ‘एआईसीटीई), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), या भ..तीय शिक्षा मंत्रालय (एमएचआरडी) द्वारा अनुमोदित सीसीबी-संबद्ध कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, आवेदन के पात्र माने जाएंगे।

क्या मिलेगा

चयनित उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम और अवधि के आधार पर प्रति वर्ष ₹60,000 से ₹2,50,000 तक की छात्रवृत्ति मिलेगी। यह छात्रवृत्ति राशि सीधे छात्र की कॉलेज फीस में समायोजित की जाएगी। छात्रों को कॉलेज की हॉस्टल फीस में भी छूट मिलेगी।

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews