CCBL Recruitment: बैंक में निकली पीओ पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जानें डीटेल

aiims jobs

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में सिटीजन क्रेडिट को-ऑपरेटिव बैंक (CCBL Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक प्रोबेशनरी ऑफिसर और प्रोबेशनरी असोशीएटस् पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई, नासिक, गोवा, पुणे में होगी। आवेदन के लिए लिंक 19 जुलाई 2022 से खुल चुके हैं और उम्मीदवार 8 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… RBSE ने जारी किए REET Admit Card 2022, 23 और 24 जुलाई को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 30 जून 2022 तक न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। 30 साल से अधिक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। 65% अंक से स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सीए, सीएस, एमबीए और एमटेक की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर देख सकते है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। फाइनल लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर बनाया जाएगा। बता दें की दोनों पदों के लिए परीक्षा का आयोजन भी अलग होगा। कुल 200 अंकों के लिए 160 प्रश्न होंगे और परीक्षा 2 घंटों के लिए होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त तक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews