सरकारी नौकरी: CCI ने निकाली 147 पदों पर भर्ती, 24 मई तक करें Apply, अधिसूचना जारी, जानें पात्रता, वेतन और फीस

सीसीआई ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू किया है। नोटिफिकेशन भी उपलब्ध हो चुका है। 100 से अधिक पद खाली हैं। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CCI Recruitment 2025

कॉटन कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर अस्सिटेंट पदों पर भर्ती (CCI Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cotcorp.org.in/ पर जाकर ऑनलाइन 24 मई 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी को लेकर सीसीआई ने नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 147 है। मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) के लिए 10,  मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) के लिए 10, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के लिए 125 और जूनियर अस्सिटेंट कॉटन टेस्टिंग लैब के लिए दो पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए फीस 500 रुपये है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) के लिए उम्मीदवारों का एग्री बिजनेस मैनेजमेंट या एग्रीकल्चर से जुड़े मैनेजमेंट विषय में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट) के लिए सीए/सीएमएस की योग्यता वाली उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50% अंकों के साथ बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर अस्सिटेंट कॉटन टेस्टिंग लैब के लिए इलेक्ट्रिकल्स/इलेक्ट्रॉनिक/ इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा योग्यता होनी चाहिए।डिप्लोमा में कम से कम 50% अंक होना चाहिए। हालांकि एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 5% तक की छूट दी जाएगी। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख जल्दी घोषित की जाएगी। नियुक्ति के बाद मैनेजमेंट ट्रेनी को 30000 से लेकर 120000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट (कॉटन टेस्टिंग लैब) के लिए न्यूनतम वेतन 22000 और अधिकतम 90000 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews