CCIL Recruitment 2024: यहां विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, आज है आवेदन करने का आखिरी मौका, जानें आयु सीमा-पात्रता

CCIL Recruitment 2024: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। वहीं आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Vacancy 2026

CCIL Recruitment 2024: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी सीसीआईएल की ओर से जूनियर असिस्टेंट, मैनेजमेंट ट्रेनी सहित 214 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 214 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

आयु सीमा

सीसीआईएल की ओर से निकाली गई भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की एक निश्चित आयु सीमा निर्धारित है। जहां पर उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए उनकी आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 32 साल की होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के माध्यम से कुल 214 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एग्रीकल्चर में बीएससी, बैचलर डिग्री इन कॉमर्स (बीकॉम), हिंदी और इंग्लिश के साथ ग्रेजुएशन – पीजी, एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट या एग्रीकल्चर रिलेटेड मैनेजमेंट, सीए, सीएमए पास होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक एक निश्चित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे उम्मीदवार जो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से आते हैं उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन की प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा का आयोजन लखनऊ, जयपुर, पटना, नई दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई में किया जाएगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करके उनका मेडिकल एग्जाम किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर ‘भर्ती’ लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • यहां पर मांगे गए सभी जानकारी को अच्छे से भर दें।
  • फिर सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकालकर रखें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews