सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 1180 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 21 सितंबर तक करें आवेदन 

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकता है?
ccl recruitment

CCL Recruitment 2024: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में ट्रेड, फ्रेशर ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस संबंध में सीसीएल ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल NAPS और NATS के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1180 है। जिसमें से ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 484, फ्रेशर्स के लिए 55 और टेक्नीशियन या ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए 637 पद खाली हैं।  उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews