सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने निकाली 1180 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन 

सीसीएल ने 1100 से अधिक पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CCL Recruitment 2025

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने ट्रेड, फ्रेशर्स, ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (CCL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट (एनएटीएस/एनएपीएस पोर्टल) पर जाकर 24 अक्टूबर 2025 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

ट्रेनिंग की अवधि एक साल से लेकर 15 महीने होगी। योग्यता और आयु सीमा पोस्ट पर निर्भर करेगी। रिक्त पदों की संख्या कुली 1180 है। जिसमें से ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 530, फ्रेशर्स के लिए 62, ग्रेजुएट के लिए 208 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 380 पद खाली हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले एनएपीएस https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ या एनएटीएस पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर ईमेल आईडी पर प्राप्त होगा।
  • पोर्टल पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एस्टेब्लिशमेंट के ऑप्शन को सेलेक्ट करें और निश्चित तारीख के भीतर आवेदन पत्र को जमा करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने से पहले दिशानिर्देशों को जरूर पढ़ें।

कौन भर सकता है फॉर्म?

दसवीं पास उम्मीदवार जिनके पास संबंधित ट्रेड में एचटीसी सर्टिफिकेट होगा, वे ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 27 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।  प्रेशर अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का पीसीबी के साथ 12वीं पास/10वीं पास होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा भारत 22 वर्ष है। तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर संबंधित क्षेत्र में बीए/बीकॉम/बीएससी/बीएससी नर्सिंग उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का डिप्लोमा या ग्रेजुएट 2021 के बाद का होना चाहिए।

कितनी होगी सैलरी?

ट्रेड अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 6000 से लेकर 9000 रुपये तक स्टाइपेन्ड मिलेगा। वहीं 12वीं पास फ्रेशर्स अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद पहले साल 7000 रुपये और दूसरे साल 7700 रुपये मिलेंगे। 10वीं पास का स्टाइपेन्ड पहले साल 6000 रुपये और दूसरे साल 6600 रुपये होगा। ट्रेनिंग की अवधि 15 महीने होगी। तकनीशियन अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 8000 रुपये और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 9000 रूपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड  दिया जाएगा।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। आईटीआई, ग्रेजुएशन, 12वीं और दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर कैंडीडेट्स को को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।  फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए एमटीसी, एचआरडी ऑफिस दरभंगा हाउस सीसीएल बुलाया जाएगा। इसकी जानकारी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। इसलिए नियमित तौर पर ईमेल चेक करने की सलाह दी जाती है।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews