CCRAS Vacancy: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहाँ कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में सेंट्रल काउन्सील फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस (CCRAS) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कुल 38 पदों पर वैकेंसी निकली है। रिसर्च ऑफिसर, फार्मसिस्ट और अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last Date) 14 अगस्त, 2022 है।

पदों की संख्या
  • रिसर्च ऑफिसर- 5
  • फार्मसिस्ट- 25
  • टेक्नीशियन – 8

यह भी पढ़े… सलमान खान की फिल्म “बजरंगी भाईजान 2” का नाम होगा अलग, ऐसी हो सकती है कहानी, लेखक ने किया खुलासा

योग्यता और आयु सीमा

अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा और योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की योग्यता वालें उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। रिसर्च ऑफिसर के पड़ पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (maximum) 40 साल है। वहीं फार्मसिस्ट और टेक्नीशियन पद पर आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 27 साल है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन

कैसे करें आवेदन?
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट पर विज़िट करें।
  • उसके बाद वैकेंसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर Advertisement नंबर 03/2022 पर क्लिक करें।
  • वहाँ आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • आपको पंजीकरण करने की जरूरत होगी।
  • फॉर्म में सभी डीटेल को अच्छे से भर कर जमा करें।
लिंक

http://ccras.nic.in/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews